3 अप्रैल 2019 - 12:14
सऊदी अरब को परमाणु जानकारियां देने वाली कंपनियों को इसकी नहीं थी जानकारी!

अमरीका के अख़बार वाशिंग्टन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रम्प प्रशासन ने अमरीकी कंपनियों को सात मामलों में सऊदी अरब के साथ संवेदनशील परमाणु जानकारियों के लेनदेन की अनुमति दी जबकि इस बारे में संबंधित एजेंसियों यहां तक कि न्युक्लियर रेगुलेट्री कमीशन को भी सूचना नहीं किया गया।

एनआरसी की प्रमुख क्रिस्टीन स्वीनीकी ने गत मंगलवार को सिनेट की कमेटी को बयान देते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि इस संस्था से इस बारे में कोई सलाह ली गई थी।

सिनेट में उनसे इस बारे में कई सवाल किए गए मगर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

अमरीका में यह मुद्दा हालिया  कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है कि ट्रम्प प्रशासन ने सऊदी अरब को संवेदनशील परमाणु जानकारियां दे दी हैं जबकि इस मामले में अमरीकी कांग्रेस को विश्वास में नहीं लिया गया है।